हाटा/कुशीनगर | उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व गन्ना राज्य मंत्री अम्बिका सिंह का रविवार की सुबह हाटा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके मौत की खबर सुन कर क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अंय नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनकी शव यात्रा उनके पैतृक गांव भुजौली ले जाया गया। तत्पश्चात उनका शव किसान महाविद्यालय परिसर में लाया गया। मौके पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी, विद्यालय परिसर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्री सिंह दो बार रामकोला विधान सभा से विधायक रहे और 1991 में प्रदेश सरकार में गन्ना राज्य मंत्री रहे। उनके पार्थिव शरीर को उनके बड़े पुत्र सत्यप्रकाश सिंह ने मुखाग्नि दिया।इस दौरान विधायक पवन केडिया, कसया विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, पूर्व चेयरमैन पप्पू नाथानी, उपजिलाधिकारी प्रमोद तिवारी, आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…
कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…
तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…