कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के किसान इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार को डीएमटी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुशीनगर व देवरिया जिले के लगभग 12 विद्यालयों के छह सौ अस्सी छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई जिसमें अभ्यर्थियों ने काफी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
प्रधानाचार्य सत्यम सिंह ने बताया कि इसका परिणाम 25 दिसम्बर को घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक विकास के लिए जरूरी होती हैं। इस प्रतिस्पर्धा की भावना का जन्म होता है। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मदद मिलती है। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को भाग लेते रहना चाहिए।
इस दौरान संजय सिंह,गिरिजेश गिरी,राजीव भारती,श्रीधर दत्त पाण्डेय, पीयूष यादव,विकास आर्या, विजय शंकर, राज मद्धेशिया, हरीश यादव,पूजा, आरती, रूबी,प्रियंका सिंपी आदि अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…