News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: महिला सशक्तिकरण को लेकर बच्चियों को किया जागरूक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 20, 2023  |  6:02 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिला सशक्तिकरण को लेकर बच्चियों को किया जागरूक
  • अपने आस पास हो रही घटनाओं को छुपाए नहीं तत्काल पुलिस को बताए – त्रिलोत्मा त्रिपाठी नगर चौकी इंचार्ज

हाटा/कुशीनगर ।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत रविवार को चौकी प्रभारी त्रिलोत्मा त्रिपाठी ने नगर के एस पी बायो क्लासेज की बच्चियों को “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं बच्चो के साथ महिला सम्बन्धी अपराध,महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।

आपके लिए और..- कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

इस दौरान कस्बा चौकी प्रभारी त्रिलोत्मा त्रिपाठी ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोगों के आसपास कोई भी अपराध घटित होता है या किसी के साथ अन्याय होता है तो उसको छुपाए नहीं तत्काल1090,112 नंबर पर सूचना दें जिससे समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई की जा सके।छोटी घटनाओं को छुपाने से अपराध बढते हैं।इसलिए अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन का प्रयोग करें।पुलिस हमेशा आपके साथ है। डरने की जरूरत नहीं है ।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस 24 घंटा आपके लिए तत्पर है।

इस दौरान महिला कांस्टेबल अन्नू, आकांक्षा सिंह, कोचिंग प्रबंधक सत्य प्रकाश शर्मा,रवि कुमार,मानस कश्यप इराफ खान सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…

कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित
कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…

शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा
शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा

योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking