News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु किसानों के लिये सुनहरा अवसर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 7, 2022  |  8:09 PM

626 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु किसानों के लिये सुनहरा अवसर

कुशीनगर। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न योजनाओं एस0 एम0ए0 एम0, एन0 एफ0एस0एम0, सी0डी0पी0एन0एम0 ई0ओ0 (ओ0एस0 एवं पी0बी0ओ0) एवं कृषि कीट /रोग नियंत्रण में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु किसानों के लिये सुनहरा अवसर मिला है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा पशु चलित विकल्प साइथ, चेप कटर, ड्रम सीडर, हस्त चलित स्प्रेयर, इको फ्रेंडली लाइट ट्रैप,चिजेल प्लाऊ, डिस्क प्लाऊ, लेजर लैंड लेवलर, पोस्ट होल डीगर, पोटैटो प्लांटर, पोटैटो डिगर, शुगर केन कटर प्लांटर, शुगर केन थ्रैस कटर, शुगर केन रेटुन मैनेजर, हैरो, कल्टीवेटर, रीजर, पावर स्प्रेयर, मल्टी क्रॉप थ्रेशर, पावर चैफ कटर, स्ट्रॉ रीपर, ब्रश कटर, मिनी राइस मिल, मिनी दाल मिल, मिलेट मिल, सोलर ड्रायर,आयल मिल विथ फिल्टर प्रेस, पैकिंग मशीन, रेज्डवेड, प्लांटनर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, विकेट मेकिंग मशीन, यूरिया डिस्प्लेसमेंट, एप्लीकेटर,(ट्रेक्टर ऑपरेटेड) पावर टिलर,पावर विडर, राइस ट्रांसप्लांटर, डीजल पंप सेट,शिड ड्रिल/शिड कम थर्टी ड्रिल, स्प्रिंकलर सेट, एचडीपीई पाइप, पीवीसी पाइप, एचडीपीई लैमिनेटेड फ्लैट ट्यूब, स्माल आयल, एक्सट्रेनशन यूनिट,( नीम व महुआ के लिए) इत्यादि में से कोई एकल कृषि यंत्र लेने पर एस0सी0/एस0टी0 लघु एवं सीमांत एवं महिला कृषक हेतु अधिकतम 50% अनुदान तथा अन्य कृषकों हेतु अधिकतम 40% तक अनुदान दिया जाना है। इसमें समस्त यत्रों के कृषकं यंत्र प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर निर्धारित लक्ष्यों की सीमा तक वितरित किया जाना है। इस हेतु विभागीय पोर्टल www.upagriculture.com पर यंत्र अनुदान हेतु टोकन निकाले लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन प्री बुकिंग/ टोकन जनरेट किया जा सकेगा । प्री बुकिंग के एवं टोकन जनरेट के लिए किसान बन्धु अपने अथवा अपने परिवार के ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें। प्री बुकिंग वाले लाभार्थियों को आपकी बुकिंग स्वीकार कर ली गई है का संदेश भेजा जाएगा। बजट के उपलब्धता के आधार पर टोकन कंफर्म करने का संदेश अलग से भी मोबाइल नंबर पर प्रेषित किया जाएगा। ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के उपरांत चालान के माध्यम से निर्धारित समय के अंतर्गत नजदीकी यूनियन बैंक के किसी भी शाखा में निर्धारित जमानत राशि जमा करनी होगी निर्धारित धनराशि रू0 10000 तक के अनुदान वाले कृषि यंत्र हेतु धनराशि रु0 शून्य तथा रुपए 10000 से रुपए एक लाख तंक के अनुदान वाले यंत्रों हेतु 2500 अथवा रुपए एक लाख से ऊपर वाले यंत्र का रुपए 5000 है। चालान रसीद पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाना है, बल्कि यंत्र का क्रय करने के उपरांत पोर्टल पर बिलअपलोड करना है।

उपनिदेशक कृषि ने उपरोक्त के क्रम में जनपद के किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि जो किसान कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं वह दिनांक 09-12- 2022 को समय 11:00 बजे यंत्रों पर अनुदान के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking