News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: मिलावटखोरों पर चला सरकारी चाबुक, 16 लाख रुपये से भी अधिक मूल्य का खाद्य पदार्थ किया गया सील!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2022  |  8:07 PM

634 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मिलावटखोरों पर चला सरकारी चाबुक, 16 लाख रुपये से भी अधिक मूल्य का खाद्य पदार्थ किया गया सील!

कुशीनगर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ व जिलाधिकारी द्वारा दिये गए आदेश के अनुपालन मे होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान तहसीलवार उपजिलाधिकारी/नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एवं सम्पूर्ण जनपद में अभिहित अधिकारी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व मे आज दिनांक 14.03.2022 को नीचे लिखे विवरण के अनुसार अभियान चलाकर नमूना संग्रह व विधिक कार्यवाही किया गया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

क्रम संख्या खाद्य कारोबारकर्ता/फर्म का नाम स्थान का नाम खाद्य पदार्थ का नाम

1 कान्हा स्वीट्स जटहां रोड पडरौना काजू की बर्फी
2 गोविन्द मोदनवाल रामकोला रोड पडरौना छेना की मिठाई
3 अजय कुमार तिलक चैक पडरौना बेसन
4 गणपति इण्टर प्राईजेज, आंनन्द बंका कोतवाली रोड पडरौना नमकीन (अर्जुन)
5 सप्लायर-टण्डन ट्रेंिडंग कम्पनी, पितामपुर नई दिल्ली-110034 गाड़ी से अभियानकपुर कुशीनगर पान मसाला
(दिलबाग तलब राॅयल)
6 ट्रांसपोर्टर/विनिर्माता-गोयल इडिब्ल प्रा.लि. इण्डस्ट्रीेज एरिया खलीलाबाद सन्त कबीर नगर गाड़ी न्च्53क्ज्7154 से अभियानकपुर कुशीनगर मैदा
(गोयल इडिब्ल प्रा.लि.)
7 ट्रांसपोर्टर/विनिर्माता-गोयल इडिब्ल प्रा.लि. इण्डस्ट्रीेज एरिया खलीलाबाद सन्त कबीर नगर गाड़ी न्च्53क्ज्7154 से अभियानकपुर कुशीनगर चक्की आटा
(गोयल इडिब्ल प्रा.लि.)
8 ट्रांसपोर्टर/विनिर्माता-गोयल इडिब्ल प्रा.लि. इण्डस्ट्रीेज एरिया खलीलाबाद सन्त कबीर नगर गाड़ी न्च्53क्ज्7154 से अभियानकपुर कुशीनगर सुजी
(गोयल इडिब्ल प्रा.लि.)
9 अरूण अग्रवाल बोदरवार बेसन
10 रविन्द्र प्रसाद बोदरवार काजू ब्राण्ड आर.पी.
11 उमाशंकर पगार मिश्रौली कप्तानगंज मिल्क केक
12 अरविन्द केरवनिया कप्तानगंज बेसन
13 राजदेव केरवनिया कप्तानगंज काशी नमकीन

उक्त अभियान के दौरान पान मसाला (दिलबाॅग तलब रायॅल) 3002.61 कि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य 1015524/- रूपया सीज कर सप्लायर (बाया ड्राईवर) के अभिरक्षा में दे दिया गया तथा सुजी 5278 कि0ग्रा0, अनुमानित मूल्य-125125/- मैदा 22098 कि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य-485095/- चक्की आटा 2638 कि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य-58562/- सीज कर (गोयल इडिबल्स प्रा.लि. इण्डट्रीज एरिया, खलिलाबाद सन्तकबीर नगर के अभिरक्षा में दे दिया गया। इस प्रकार कुल-33016 कि0 ग्रा0 खाद्य पदार्थ अधोमानक/मिथ्याछाप के आधार पर सीजर किया गया जिसका अनुमानित मूल्य-1684306/- है।

अभियान के अन्तर्गत लाल मिर्च पाउडर (केवल ब्राण्ड) 21.600 कि0ग्रा0, जिसका अनुमानित मूल्य रू0-6696/- को नष्ट कराया गया।

अभिहित अधिकारी द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सतीश कुमार, ब्रिजेश कुमार , पंकज कुमार कन्नौजिया, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार राना, सच्चिदानन्द गुप्ता सम्मिलित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking