News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोविड19 का पालन कराते हुए स्कूलों को खोले सरकार- मनोज विश्वकर्मा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2022  |  8:20 PM

790 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोविड19 का पालन कराते हुए स्कूलों को खोले सरकार- मनोज विश्वकर्मा

कुशीनगर। जनपद के पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थित डाक बंगला के प्रांगण में पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन की बन्द पड़े स्कूलों को खोलने को लेकर एक अतिआवश्यक बैठक कर प्रेस कान्फ्रेंस की गई। मीडिया को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि कोरोना काल में जैसे सभी संस्थान खुले हुए हैं वैसे ही कोविड-19 का पालन करते हुए विद्यालयों को भी खोलने का आदेश सरकार को तत्काल प्रभाव से दे देना चाहिए जिससे नन्हें-मुन्ने व देश के होनहार व कर्णधारों को शिक्षा मुहैया कराया जा सके।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

विद्यालयों के लगातार बंद होने के कारण वर्तमान पीढ़ी के कम समझदार होने का भय है। सरकार की दलील की विद्यार्थियों को ऑनलाइन मोड में शिक्षा प्रदान किया जाय पर्याप्त नहीं है। महंगाई के इस दौर में जहाँ व्यक्ति दो जून की दाल रोटी की जुगत में है ऐसे में महंगे स्मार्टफोन फ़ोन खरीद कर अपने बच्चों को मुहैया कराना असंभव सा प्रतीत होता है। कई परिवार ऐसे हैं जिनमें 4 से अधिक शिक्षार्थियों के होने से मोबाईल और रीचार्ज़ के अभाव पढ़ाई में बांधा उत्पन्न हो रही है।

अध्यक्ष ने आगे कहा कि विद्यालयों के न खुलने से केवल कुशीनगर जनपद में लगभग एक लाख लोग बेरोजगार हो गये हैं। शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। विद्यालयों के न खुलने से निजी विद्यालयों के कर्मचारियों पर भूखमरी का संकट होने जैसे हालात हो गए हैं। कई शिक्षक व कर्मचारियों ने इस सदमें से अपनी जान भी गवां चुके हैं। ब्लाक अध्यक्ष नियाजुद्दीन ने कहा कि सरकार ने जबसे ऑनलाइन क्लॉस संचालन का आदेश दी है टेलीकॉम कंपनियों ने रीचार्ज़ महंगे कर दिए डेटा पैक भी कम कर दिए। मोबाईल कंपनियों ने जनता को लूटने का जुगाड़ कर लिया है।

इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाते हुए तत्काल प्रभाव से खोला जाय। कोरोना काल में बंद रहे विद्यालयों के अध्यापकों का न्यूनतम मानदेय दिया जाय। स्कूल से जुड़े हुए वाहनों के सभी प्रकार के लोन के व्याज माफ कर दिए जाय। कोरोना काल के दौरान के विजली बिल माफ किये जाय। स्कूलों के लगातार बन्द होते रहने के कारण अधिकांश वाहनों के फिटनेस सही नहीं है,बीमा की वैद्यता तथा चालकों के विद्यालयों को छोड़ अपने घरों को चले जाने के कारण चुनाव आयोग में अपनी गाड़ियों को भेजने में असमर्थ हैं। अतः स्कूलों के वाहनों के अधिग्रहण के लिए अतिरिक्त दबाव न बनाया जाय। इस दैरान समीर आलम,मनीष गुप्ता, औरंगजेब आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking