News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों से गेहू खरीदेगी सरकार, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 4, 2022  |  5:03 PM

966 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों से गेहू खरीदेगी सरकार, पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने जनपद के समस्त गेहूं क्रय एजेंसियों/केंद्र प्रभारियों को शासन द्वारा निर्गत पत्र के हवाले से निर्देशित किया है कि रबी विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना में गेहूं के राजकीय क्रय बढाने के उद्देश्य से मोबाइल गेंहू क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं क्रय करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता की जाएगी तथा जिस ग्राम में ट्रक लोड गेहूं क्रय की संभावना हो वहां मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से पंचायत भवन में गेहूं क्रय किया जाएगा तथा वहीं से क्रय गेहूं भारतीय खाद्य निगम से सम्बद्ध डिपो पर गेहूं प्रेषित करेगा।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

क्रय केंद्र प्रभारी मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से खरीद की तिथि से ग्राम प्रधान एवं संबंधित उचित दर विक्रेता को सूचित करेंगे तथा ग्राम प्रधान / उचित दर विक्रेता गांव में स्थित किसानों को मोबाइल टीम के आने की सूचना गांव के किसानों को पूर्व में उपलब्ध कराएंगे। मोबाइल क्रय केंद्र का संचालन करने वाली टीम संबंधित गांव के सार्वजनिक स्थल यथा पंचायत भवन, उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूं क्रय संपादित करेगी।

इसी प्रकार उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों के नाम एवं टेलीफोन नंबर का प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि उत्पादक क्षेत्र के किसान स्वयं केंद्र प्रभारी से संपर्क कर मोबाइल की सुविधा प्राप्त कर सकें।
मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से क्रय हेतु संबंधित ग्राम से भारतीय खाद्य निगम के डिपो तंक की वास्तविक दूरी का भुगतान टेंडर की दरों के अनुसार परिवहन ठेकेदार को किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने उपरोक्त सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए दैनिक प्रगति से जिलाधिकारी को प्रतिदिन अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करने का निर्देश समस्त गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को दिया है, साथ ही इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होने की हिदायत दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking