News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सरकार की योजनाओं को दी जाएगी गति,समस्याओं का होगा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण- डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 9, 2022  |  4:22 PM

574 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सरकार की योजनाओं को दी जाएगी गति,समस्याओं का होगा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण- डीएम

कसया/कुशीनगर । जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस/मीडिया से वार्ता की। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मीडियाकर्मियों से उनका परिचय तथा उनके माध्यम से जनपद की मुख्य समस्याओं से अवगत हुआ गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मीडिया कर्मियों द्वारा जिलाधिकारी के संज्ञान में लायी गयी मुख्य समस्याओं में गन्ना मूल्य,अवैध अस्पताल, गढ्ढा युक्त सड़क,प्रेस क्लब की स्थापना,नगर निकायों में आरओ प्लांट खराब,गौ तस्करी, शराब तस्करी,अवैध अल्ट्रासाउंड, प्राइवेट एम्बुलेंस,प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प की स्थिति, समाज कल्याण के आश्रम पद्धति के विद्यालयों की खस्ता हालत की स्थिति आदि प्रमुख थी।

जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा विकास,रोजगार, स्वास्थ्य को गति प्रदान की जाएगी। शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण निपटारा किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के संदर्भ में शासन के नियम को सुनिश्चित किया जाएगा। गौशालाओं में उचित व्यवस्थाएं व न्यूनतम सुविधाओं से लैश किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन योजना पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा की सड़को के गड्ढा मुक्ति के प्रयास किये जायेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू के मामलों के संदर्भ में पंचायती राज विभाग व नगरपालिका के माध्यम से नियमित तौर पर फागिंग की कार्रवाई की जाएगी।डेंगू के मरीजों की टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जर्जर भवनों के संदर्भ में भी कार्यवाही किये जाने के बारे में डी एम ने कहा।उन्होनें कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजना पर कार्य किया जाएगा। रोजगार और आय के साधन बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा। समूह की महिलाओं को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से जोड़कर आगे बढ़ाया जाएगा। जनपद में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजगार वृद्धि का प्रयास किया जाएगा।

जिला अस्पताल के निरीक्षण के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर में उन्होंने कहा जिला अस्पताल में कई सारी अच्छी सुविधाएं जैसे निःशुल्क डायलिसिस आदि भी है और कुछ मुद्दों पर जैसे डॉक्टर की अनुपस्थिति, साफ सफाई की खराब स्थिति पर कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होनें कहा कि डॉक्टर के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव के शांतिपूर्ण व निष्पक्षता के साथ संपन्न करने में मीडियाकर्मियों का सहयोग आवश्यक है। उन्होनें कहा कि बुद्ध की नगरी कुशीनगर की वैश्विक पटल ख्याति है, इसे आने वाले समय मे और आगे बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking