News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव! मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजा हर हर महादेव

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 18, 2022  |  5:23 PM

977 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव! मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजा हर हर महादेव

कसया/कुशीनगर। सावन महीने के पहले सोमवार पर जिले भर के शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी,सावन के पाँचवे दिन सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही,हर-हर महादेव का घोष करते हुए जल लेकर पहुंचे लोगों ने भगवान शिव का पूजन अर्चन किया।शिवलिंग पर जल, भांग, धतुर आदि पूजन सामग्री चढ़ा सुख-समृद्धि की कामना किया।

कसया,सपहा, मैनपुर मंदिर में स्थान में हर हर महादेव की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा। पूजन-दर्शन व जलाभिषेक के दौरान भक्तों के बम-बम भोले, हर-हर महादेव के घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।महिला -पुरुष अलग-अलग कतारों में खड़ा होकर क्रमवार पूजा-पाठ करते रहे।

मान्यताओं के अनुसार श्रावण भक्तों के आशाओं-इच्छाओं की पूर्ति का मास है,भोलेनाथ का यह सर्वाधिक प्रिय महीना है। इसी माह में देवी सती अपनी कठिन तपस्या से भगवान शिव को प्रसन्न कर, उन्हें पति रूप में प्राप्त की थीं। इस तरह यह माह विशेष फलदायी माना जाता है।आचार्य शिवम शास्त्री ने कहा कि इस माह में जलाभिषेक कर भगवान भोले की आराधना की जाती है। इस दौरान भोलेनाथ माता पार्वती संग लोक-कल्याण तथा पालनार्थ मृत्यलोक में आ जाते हैं। माना जाता है कि वह सदैव जागृत अवस्था में रहते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि शिव को भाए पावन सावन।

सुप्रसिद्ध श्री शिव शक्ति कुबेरनाथ धाम सहित अन्य देवालयों में पूरे एक माह तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। व्रत रह कर श्रद्धालु शिवलिंग पर शहद, दुग्ध, घृत, दही, गन्ने का रस, गंगाजल, चंदन आदि चढ़ा जलाभिषेक करते हैं। इस काल में प्रकृति की हरियाली व सुंदरता को देख मन प्रसन्न हो जाता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा

कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम…

सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण
सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर…

खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking