News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: कारगिल शहीदों की स्मृति में हुआ दीपदान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 26, 2023  |  7:35 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कारगिल शहीदों की स्मृति में हुआ दीपदान
  • शहीद स्मारक पार्क, कसया में अनवरत 17वें वर्ष हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा बुधवार की शाम को शहीद स्मारक पार्क, कसया में अनवरत 17 वें वर्ष कारगिल शहीदों की स्मृति में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित किया और अंत में दो मिनट की भाव भीनी मौन श्रद्धांजलि भेंट कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समारोप हुआ। इस दौरान कारगिल शहीद अमर रहें, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे से पार्क गुंजायमान हो उठा। शहीद स्मारक पार्क के साथ-साथ नगर स्थित गाँधी जी, अमिय त्रिपाठी जी, चंद्रशेखर आजाद जी के प्रतिमा पर भी दीपदान किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कार्यक्रम संस्था के संरक्षक बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ0 डीएस तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, अतिथियों का स्वागत अभिषेक श्रीवास्तव व आभार उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नपाप कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, डॉ0 अनिल सिन्हा, डॉ0 गौरव तिवारी, आशुतोष मिश्र, सुरेश प्रसाद गुप्त, प्रकाम्य चतुर्वेदी, सौरव पांडेय, ममता कश्यप, आशुतोष चतुर्वेदी, उत्सव, राजन जायसवाल, मनोज कुमार, हरीन्द्र चौरसिया, मधुलिका पूजा, राजेश गुप्त, अशोक दुबे, दिलीप सिंह, आनंद मालवीय, उमेश चंद्र गुप्त, कन्हैया सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking