News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: लक्ष्य के सापेक्ष आवास की स्वीकृति नहीं होने पर उच्चाधिकारियों ने व्यक्त किया रोष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2023  |  6:34 PM

712 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लक्ष्य के सापेक्ष आवास की स्वीकृति नहीं होने पर उच्चाधिकारियों ने व्यक्त किया रोष

कुशीनगर। जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारीयों द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद के ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लक्ष्य प्राप्त हुआ, जिसका सत्यापन ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें अपात्र लाभार्थियों को रिमांड करने के लिए कुछ ग्राम पंचायतों के प्रधान गण द्वारा ग्राम सभा की बैठक नहीं बुलाई जा रही है और न ही प्रधानमंत्री आवास के चयन में सहयोग किया जा रहा है, जिस कारण प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष आवास की स्वीकृति नहीं होने पर उच्चाधिकारियों द्वारा रोष व्यक्त किया जा रहा है, जबकि उक्त योजना शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। प्रधानमंत्री आवास के चयन हेतु खण्ड विकास अधिकारी गण द्वारा अनेकों बार आपको लोगों निर्देशित करने के बाद भी आप लोगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास के चयन में शिथिलता बरती जा रही है, इस प्रकार आप द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की जा रही है एवं शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में रूचि नहीं ली जा रही है, जो आपके पदीय दायित्वों के निर्वहन में चूक किया जा रहा है, यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक है ।

आपके लिए और..- जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स...

उक्त के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधान समस्त ग्राम पंचायत सचिव द्वारा सहायक विकास अधिकारी पंचायत से अपेक्षा किया है कि प्रधानमंत्री आवास के चयन हेतु ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर पात्र लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास के लाभान्वित करने हेतु चयन में संयुक्त रूप से एक दूसरे का सहयोग करने का कष्ट करें | प्रधानमंत्री आवास के चयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, अन्यथा की दशा में आप लोग स्वयं उत्तरदायी होगें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking