News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: उच्चाधिकारियों ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 16, 2022  |  2:30 PM

661 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: उच्चाधिकारियों ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण
  • जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट, व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर शामिल रहे l
  • बैरकों में सफाई व्यवस्था के दिये निरिक्षण
  • कैदियों के लिए कंबल, चादर, व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर। जिला जज कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट रविकांत यादव, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के द्वारा आज देवरिया जेल का निरीक्षण किया गया।जेल परिसर में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने जनपद कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

जिला जज महोदय द्वारा कैदियों से बात की गयी और पूछा गया कि कोई दिक्कत तो नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं , जमानत की स्थिति, वकील आदि के बारे में जायजा लिया।सभी उच्चाधिकारियों ने देवरिया जेल में कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के विधिक पहलुओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ की तथा उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। उन्होंने कुछ कैदियों के आवेदन भी स्वीकार किये तथा जेलर के माध्यम से भी दरखास्त भिजवाने की बात की गयी। जिन कैदियों को अपने मामले में वकील की जरूरत थी, उन्हें आवेदन के माध्यम से वकील करने की सलाह दी। उच्चाधिकारियों द्वारा बैरकों का निरीक्षण भी किया गया। बैरकों में जाकर कैदियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। कैदियों के लिए कंबल, चादर आदि का भी निरीक्षण किया गया। जनपद न्यायाधीश ने कैदियों के लिए चिकित्सक की उपलब्धता, नाई की व्यवस्था व मिल रहे खाने के बारे में पूछताछ की तथा इस संदर्भ में जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बैरकों के अंदर साफ सफाई डस्ट बिन हेतु आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक बी0 एन0 मिश्रा को दिए। उन्होनें महिला कैदियों व बच्चे के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त की तथा जेल परिसर में व्यायाम, योग आदि की व्यवस्था के बारे में भी जाना।वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके जमानत की पैरवी के संदर्भ में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी जाना गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking