News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: उच्चाधिकारियों ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 28, 2022  |  5:36 PM

738 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उच्चाधिकारियों ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण
  • जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट, व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण
  • कैदियों के लिए बने खाने का भी किया निरीक्षण
  • कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के विधिक पहलू के बारे में जाना

कुशीनगर। मा0 जिला जज कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, मा0 चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट रविकांत यादव, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के द्वारा आज देवरिया जेल का निरीक्षण किया गया।

आज की हॉट खबर- सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत

जेल परिसर में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने कैदियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला जज महोदय द्वारा कैदियों से बात की गयी और पूछा गया कि कोई दिक्कत तो नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं समय से मिलती है कि नहीं, जमानत की क्या स्थिति है, वकील की जरूरत तो नहीं है।

सभी उच्चाधिकारियों ने देवरिया जेल में कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के विधिक पहलुओं के बारे में पूछताछ की ,उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। उन्होंने कुछ कैदियों के आवेदन भी स्वीकार किये तथा जेलर के माध्यम से भी दरखास्त भिजवाने की बात की गयी। इस क्रम में जेल में कैदियों के लिए बने खाने का निरीक्षण भी उच्चाधिकारियों ने किया, खाने की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।

सभी उच्चाधिकारी महिला बैरक में जाकर महिला कैदियों से भी मिले। महिला कैदियों के साथ छोटे बच्चों के बारे में पूछताछ की ,उनके स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। महिला कैदियों की समस्याएं जानी गयी। वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके बारे में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी जाना गया।

संबंधित खबरें
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी (चौकीदार) संघ ने सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत
सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप सुकरौली/कुशीनगर।हाटा कोतवाली के देवतहां सुकरौली…

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking