कसया/कुशीनगर। हिरण्ड्यवती नदी के में एक बार फिर जहर डालकर मछली मारने वाले लोगों ने जमकर मछलियां पकड़ी। हर साल मछली मारने के उद्देश्य से लोगों की गिद्ध दृष्टि के कारण स्वच्छता की कवायद फेल हो रही है बौद्धों की गंगा जहरीली हो रही है।
गुरुवार की रात में बुद्धा घाट के पूरब हिरण्ड्यवती नदी में हर साल की तरह इस बार भी जहर डाला गया। जिससे नदी के जलीय जीव नष्ट हो गए। शुक्रवार की भोर से लेकर पूरे दिन मछली मारने के शौकीनों ने नदी में घुसकर बुद्धा घाट से रामाभार पुल, उसके पूरब की ओर खूब मछलियां बटोरीं। जहर डालने से जलीय जीवों की मौत हो रही है तो प्रदूषित जल पशुओं तक के पीने योग्य नहीं रह गया है। मछलियों के साथ अन्य जीव भी मर गए। लोगों का कहना है कि बीते एक सप्ताह से इस नदी में जगह जगह मछलियां जहर डाल कर पकड़ी जा रही है।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…