पडरौना/कुशीनगर। होली का त्यौहार नजदीक है। मार्च के महीने में पडने वाला यह त्यौहार देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। स्कूल कॉलेज के साथ ही शासकीय कार्यालयों में भी छुट्टी रहती है। यहां तक कि निजी संस्थानों तथा दुकानों में भी अवकाश रहता है। होली का इंतजार स्कूली बच्चों को बहुत रहता है। वह जमकर मौज मस्ती करते हैं। ऐसे में जिले के स्कूल तथा कॉलेज में छुट्टी का ऐलान किया गया है। आइए इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य ने बताया कि जनपद कुशीनगर में कक्षा 01 से 08 तक संचालित परिषदीय विद्यालयों/ सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में होली पर्व के अवसर पर दिनाँक 07/03/2023 से दिनाँक 08/03/2023 तक कुल 02 दिवस के अवकाश के साथ साथ दिनाँक 09/03/2023 (गुरुवार) को होली पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित होने के कारण विद्यालय बन्द रहेंगे।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…