News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: 18 एवं 19 मार्च को होगा होली का सार्वजनिक अवकाश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 16, 2022  |  4:52 PM

981 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: 18 एवं 19 मार्च को होगा होली का सार्वजनिक अवकाश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने रंगों के त्योहार होली पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. होली की तारीख को लेकर कई जगहों पर अस्मंजस की स्थिति है. इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने होली में दो दिनों की सराकारी छुट्टी घोषित की है. 18 और 19 मार्च को यूपी में होली की छुट्टी रहेगी.

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट- 1881 के अंतर्गत दिनांक 18 मार्च 2022 को होली का अवकाश घोषित है। जनपद में 18 मार्च के साथ-साथ 19 मार्च को भी होली का त्योहार मनाया जाएगा। शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 के अधीन दिनांक 18 मार्च के साथ-साथ 19 मार्च (शनिवार) को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

सरकारी विज्ञप्ति में यह कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में 18 मार्च के साथ ही 19 मार्च को होली मनाई जाएगी, ऐसे में दोनों दिन अवकाश रहेगा.’ बता दें कि इस बार होली दो दिन मनाई जाएगी. कुछ जगहों पर 18 को होली है तो कुछ जगहों पर 19 मार्च को. यही वजह है कि सरकार ने 18 और 19 मार्च दो दिनों की छुट्टी दी है. वहीं, 20 मार्च को रविवार है. इस तरह से सरकारी कर्मचारी लगातार तीन दिनों तक होली की छुट्टी को एंजॉय कर सकते हैं.

सभी सरकारी दफ्तरों में दो दिन होली की छुट्टी रहेगी. रविवार को क्योंकि सामान्यतया छुट्टी होती है. इस तरह इस बार यूपी में तीन दिन की छुट्टी हो गई. शुक्रवार और शनिवार को होली का अवकाश घोषित होने के बाद रविवार को जोड़ते हुए अब राज्य में स्कूल, दफ्तर और बैंक तीन दिन बंद रहेंगे. अब सीधे सोमवार को ही स्कूल से लेकर सरकारी कार्यालयों के दफ्तर खुलेंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking