कसया/कुशीनगर। बीते दिनों नगर कसया के एक गेस्ट हाउस से अवैध रूप से चल रहे अनैतिक देह व्यापार मामले में कसया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देह व्यापार में लिप्त एक दर्जन युवक -युवतियों क़ो गिरफ्तार किया था, तथा गेस्ट हाउस क़ो शील कर दिया था l पुलिस द्वारा किये गये इस कार्यवाही की स्थानीय व क्षेत्र के लोगो ने खूब प्रसंसा औऱ सराहना किया l
इसी क्रम में शुक्रवार क़ो नगर में संचालित अन्य होटलों, गेस्ट हाउस तथा लाज़ो पर सीओ पीयूष कांत राय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कसया डॉ.आशुतोष कुमार तिवारी द्वारा मय पुलिस टीम के साथ जाँच पड़ताल किया गया,औऱ संचालको क़ो किसी भी प्रकार के अनैतिक व अवैध कार्यो के लिये सख्त निर्देश दिये गये l इस दौरान हाईवे चौकी प्रभारी सन्नी कुमार जावला व महिला पुलिस बल भी मौजूद थे lइस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष डॉ.आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि यह एक रूटीन जांच है, जिसके तहत होटलों आदि की जांच कर उनके संचालको को सख्त निर्देश दिया गया है कि यहाँ आने -जाने वाले व ठहरने वाले लोगो का पहचान पत्र के साथ सही नाम व पता रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए एवं यहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे हर समय काम करना चाहिए l किसी भी प्रकार के गलत या अनैतिक कार्यों में लिप्त व्यक्ति की सूचना थाने में तत्काल दिया जाय।
जांच के क्रम में नगर में संचालित उत्सव होटल आदित्य शिवम होटल, ख़ुशी होटल,मनोकामना आदि होटलो, लॉज व गेस्ट हाउस का जाँच किया गया l
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…