News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: घर में लगी आग, लाखों का सामना जलकर राख, आग की वजह से मां बेटा अस्पताल में….आग में दो बकरी जलकर मरी, गाय और बछड़ा बुरी तरह झुलसे

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 8, 2024  |  7:47 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: घर में लगी आग, लाखों का सामना जलकर राख, आग की वजह से मां बेटा अस्पताल में….आग में दो बकरी जलकर मरी, गाय और बछड़ा बुरी तरह झुलसे WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर ( भठही खुर्द कठबरवा) में सोमवार को आग लग गयी। आग लगी में दो रिहायशी तथा एक गैर आवासीय घर पूरी तरह जल गयी। जिसमें घर गृहस्थी का सारा सामान जलने के साथ ही दो बकरी जलकर मर गयी। जानकारी मिली है कि आग चपेट में आकर एक गाय और एक बछड़ा भी बुरी तरह झुलसे है। घर में घिर गयी एक महिला को गश आ गया और एक दो वर्षीय बालक आग से झुलस गया। दोनों को स्थानीय सीएचसी लाया गया जहाँ इलाज चल रहा है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

सोमवार को स्थानीय नगर के वार्ड नं0 13 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में दिन के 11 बजे के लगभग हरिवंश शर्मा के आवासीय घर में आग लग गयी और विकराल रूप पकड़ ली। आग के तांडव में उनकी रिहायशी झोपड़ी सहित घर गृहस्थी का सारा सामना जल गया। दो बकरी भी जलकर मर गयी, इसके साथ ही एक गाय और एक बछड़ा भी बुरी तरह झुलस गये हैं। कटरैन डालकर रह रहे भीम पुत्र हरिवंश के घर आग पहुँच गयी और सारा सामना जला दी। भीम की पत्नी तीजा आग में घिर गयी और दो वर्षीय बेटा शैलेश आग में घिर कर झुलस गया। आग लगी में ससुराल से आयी हरिवंश के बेटी का जेवर सहित अन्य सामना भी जल गया। हवा तेज होने के कारण आग की लपटों ने सुरेश शर्मा की एक आवासीय झोपड़ी और अखिलेश की एक गैर आवासीय झोपड़ी को अपने चपेट में लेकर जला दी। आग लगी की घटना ने हरिवंश और उसके बच्चों को हिला कर रख दी। सबकुछ जल जाने से हरिवंश और उनका लड़का दीपक रोये जा रहा थे। मौके पर फायर ब्रिगेड गाड़ी और स्थानीय पुलिस के जवान भी पहुँच गए थे। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। सूचना पर एम्बुलेंस पहुंंचा परिजनों ने तीजा और शैलेश को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे जहां दोनों का इलाज जारी है। हल्का लेखपाल दिलीप सिंह मौके पर तत्काल पहुंचे और राहत आपदा कोष से पीड़ित को मदद दिलाने हेतु रिपोर्ट तैयार किये।

लोगों ने बताया कि घर के समीप पोल पर लगे बिजली के तार से स्पार्क होने की वजह से आग लग गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking