कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बीती रात्रि जनपद कुशीनगर के थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवरिया बाबू में एक महिला उम्र लगभग 30 वर्ष की पारिवारिक विवाद के कारण उसके पति द्वारा कुल्हाडी से हत्या कर मौके से फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा घटना का संज्ञान लेकर प्रकरण में तत्काल मृतिका के पिता बृजनरायण के तहरीर पर मु0अ0सं0 278/21 धारा 302 भादवि में अभियोग पंजीकृत कराकर अभियुक्त बीरबल खटीक उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमें गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में चौबीस घण्टे के अंदर थाना रामकोला पुलिस टीम द्वारा तत्वरित कार्यवाही करते हुए बनकट कोईरी टोला गन्ने के खेत से आरोपी पति बीरबल को गिरफ्तार किया गया।
मुकामी पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…