News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बाइक दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी गम्भीर रूप से घायल

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 24, 2024  |  8:31 AM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बाइक दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी गम्भीर रूप से घायल

सुकरौली/ कुशीनगर । कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पिपरा ऊर्फ तितिला के सामने गोरखपुर की तरफ से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर फोरलेन सड़क के किनारे बनी लोहे की रेलिंग से टकरा गयी। जिससे बाइक चालक शाकिर अली (उम्र 25 वर्ष) की रेलिग का छड़ गले में फस जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी पत्नी सलेहा खातून भी गिर कर घायल हो गयी।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

बताया जाता है कि कुशीनगर जिले के .तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तुर्कपट्टी बाजार निवासी शाकिर अली पुत्र हाकिम अपनी पत्नी सहेला खातून के साथ बाइक से गोरखपुर से हाटा की तरफ जा रहा था। तभी उसकी बाइक पिपरा ऊर्फ तितिला के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गयी। रेलिंग पर गिरने के दौरान शाकिर बुरी तरह घायल हो गया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उसकी घायल पत्नी 23 वर्षीय सहेला खातून को भी काफी चोटे आई।सूचना पर पहुँची राष्ट्रीय राजमार्ग के एम्बूलैंस से लादकर लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ सुकरौली लाया।

जहाँ चिकित्सकों ने शाकिर को मृत्यु घोषित कर दिया। साथ ही उसकी पत्नी का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पाल गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुँची सुकरौली चौकी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही करने मे जूट गयी। जानकारी के अनुसार बीते चार दिन पूर्व मृतक शाकिर एवं सलेहा खातून का निकाह हुआ था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking