News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जेडीयू की सरकार बनी तो पंच मंत्र से होगा यूपी का विकास- हिमांशु पटेल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 20, 2022  |  9:33 PM

826 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जेडीयू की सरकार बनी तो पंच मंत्र से होगा यूपी का विकास- हिमांशु पटेल
  • महिलाओं के सम्मान में होगी शराब बंदी, मिलेगा रोजगार

कसया/कुशीनगर। जनता दल यू नीतीश की नीति कार्य के सहारे यूपी चुनाव लड़ रही है। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। सपा व भाजपा को जनता इस चुनाव में नकार देगी। जेडीयू की सरकार बनी तो सबको न्याय मिलेगा।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

उक्त बातें प्रदेश महासचिव व चुनाव प्रभारी कुशीनगर विधानसभा हिमांशु पटेल व संजय मेहता ने खेदनी, मंगलपुर, मुंडेरा रतनपट्टी, चकदेइया, सेमरा उर्फ झुंगवा, खोहिया आदि गांवों में भ्रमण के दौरान कही। नेता द्वय ने कहा कि यूपी में हमारी सरकार आयी तो महिलाओं के सम्मान में शराब बंदी करेंंगे और पंच मंत्र पढ़ाई, दवाई, कमाई, सुनवाई, कार्रवाई से सबका विकास होगा। बिहार की नीतीश सरकार की तर्ज पर यूपी चुनाव में जीतकर सरकार बनाएंगे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी, गांव, गरीब को सुबिधा, महिलाओं के लिए रोजगार पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। सात निश्चय योजना के तहत हर घर को नल जल, गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ना, किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए बिजली, किसान के उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदना, गांवों में कच्ची नली गली पीसीसी, नीतीश ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चार स्टेप बालिका शिक्षा, महिलाओं की आत्मनिर्भरता, पंचायती व्यवस्था में 50 प्रतिशत आरक्षण, महिलाओं को नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, जल्द न्याय के लिए स्पीड ट्रायल कोर्ट और पुलिस आधुनिकीकरण कार्य किया।

इससे पूर्व बिहार आईसीयू में था अब विकास के पथ पर है। श्री पटेल व श्री मेहता ने जनता से अपील किया कि कुशीनगर विधानसभा के प्रत्याशी श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने आजीवन समाज की सेवा की है। इनको अपना आशिर्बाद व मत देकर विधानसभा में भेजें। पूरे कुशीनगर का चतुर्दिक विकास होगा। इस दौरान जेडीयू प्रत्याशी श्री सिंह ने सबका अभिवादन किया और सहयोग मांगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking