News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खिलाड़ी सच्चा व शक्तिशाली हो तो खेल में सफलता हर हाल में मिलेगा- भंते नंद किशोर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 6, 2022  |  7:28 PM

580 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खिलाड़ी सच्चा व शक्तिशाली हो तो खेल में सफलता हर हाल में मिलेगा- भंते नंद किशोर

हेतिमपुर/कसया । वर्मा मंदिर कुशीनगर परिसर में रविवार के दिन तीन दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया । प्रतियोगिता में 5 जिले के छात्रों ने प्रतिभाग लिया । प्रतियोगिता के शुभारंभ में विशिष्ट अतिथि भंते नंदकिशोर ने कहा कि खिलाड़ी सच्चा व शक्तिशाली हो तो खेल में सफलता हर हाल में मिलता है ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विनय राय, आदि ने भी संबोधित कर अपने युवा अवस्था के अनुभव को साझा करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए । कार्यक्रम का संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया । अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामविलास चौधरी ने किया तथा कार्यक्रम में सभी आगंतुकों के प्रति दीपक मद्धेशिया ने आभार ज्ञापित किया ।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में संजना, मनीषा , अजित , धीरज , विधासागर , विंदू तथा स्वेता रहे ।

इस दौरान सुरेंद्र कुशवाहा , बैजनाथ साधु , धीरज राव , धीरेंद्र प्रताप सिंह , संजय पांडे , जितेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking