News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अवैध रूप से संचालित ट्राला दे रहा है दुर्घटना को दावत- रामचन्द्र सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 10, 2023  |  3:17 PM

969 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध रूप से संचालित ट्राला दे रहा है दुर्घटना को दावत- रामचन्द्र सिंह

कप्तानगंज/कुशीनगर। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अ) की जिला इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित देवी दयाल वर्मा अपर जिलाधिकारी को सौपते हुए अवगत कराया है कि जनपद कुशीनगर में वर्तमान समय में चार चीनी मिलें (रामकोला, सेवरही, ढाडा और खड्डा) संचालित हो रही है। इन चारों चीनी मिलों द्वारा गन्ना ढूलाई करने में अवैध ट्राला का उपयोग धडल्ले से किया जा रहा है। इन अवैध ट्राला के ऊपर जरूरत से ज्यादा गन्ने की लोडिंग किया जा रहा है जिसके वजह से आये दिन दुर्घटना हो रही है और सम्बन्धित विभाग मौन धारण किए हुए है। इस समय जो ट्राला चल रहा है उसका विडियो बनाकर हमारे द्वारा सोशल मीडिया पर भी डाला गया था मगर सम्बन्धित विभाग द्वारा कोई उचित कार्यवाही नही किया गया। जनपद में सबसे ज्यादा रामकोला चीनी मिल द्वारा इस ट्राला का उपयोग किया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

अन्त में भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से माँग करते हुए कहा है कि, इन अवैध ट्राला को जल्द से जल्द प्रतिबन्धित किया जाय ताकि आने वाले समय में दुर्घटनाओं को रोका जा सके जो जनहित में होगा। इस मौके पर चेतई प्रसाद, जिला सचिव, चांदबली, विष्णु सिंह, राधे प्रसाद, गोपाल, महंथ के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking