खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना में मंगलवार को दो युवकों के आपसी विवाद में एक युवक द्वारा दूसरे युवक के पेट में सरिया घोंप देने का मामला प्रकाश में आया है।
ग्राम सभा सोहरौना निवासी लक्ष्मण प्रजापति चौराहे पर टेंट शामियाना की दुकान चलाता है, इससे किसी बात को लेकर गांव के ही नरसिंह के लड़के ओम से विवाद था। आरोप है की ओम ने मंगलवार को उनके दुकान के समीप पहुंचकर नुकीले लोहे की सरिया से हमला कर दिया सरिया पेट में जा लगा जिससे वह घायल हो गया। इधर हमलावर मौके से भाग निकला। आनन- फानन में युवक को नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज कराया गया जहां हालत सामान्य बताई जा रही है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…