News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चौपाल में विधायक व जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से जानी शासन की योजनाओं के लाभ की जमीनी हकीकत 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2022  |  3:23 PM

960 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चौपाल में विधायक व जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से जानी शासन की योजनाओं के लाभ की जमीनी हकीकत  WhatsApp
Responsive image
  • चौपाल में जनपद स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
  • शासन द्वारा संचालित लाभार्थी व रोजगारपरक योजनाओं को आच्छादित करने हेतु चौपाल का आयोजन
कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व विकास खण्ड फाजिलनगर के ग्राम कोयलसवा बुजुर्ग( मुसहर टोला)में शुक्रवार क़ो चौपाल में  विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी व अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीयों की उपस्थिति में शासन की  योजनाओं से लाभार्थियों के आच्छादन के संबंध में उपस्थित ग्रामवासियों से पूछा गया।इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ पेय जल, इंडिया मार्का हैंड पम्प योजना के पात्र लाभार्थियों से योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं की जानकारी  ली गयी । जिन पात्रों क़ो  लाभ नहीं मिल रहा है उनके नाम को नोट कर आवश्यक  कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थिति, स्वास्थ्य उपकेंद्र में गर्भवती महिलाओं के जाँच की स्थिति, वृद्धावस्था पेंशन आदि के बारे में भी  उपस्थित ग्रमीणों से जानकारी ली गयी।
ग्राम प्रधान सोनी देवी भी मौजूद रही l इसके अलावा  ग्राम कोयलसवा के ग्रामीणों से  सभी प्रकार के पेंशन( वृद्धावस्था, विधवा, निराश्रित महिला, दिव्यांगजन पेंशन) संबंधी पात्र लाभार्थियों से मुख्य विकास अधिकारी ने  कहा कि जिनका आधार लिंक नहीं है वे तत्काल आधार लिंक करवा ले आज ही इसी चौपाल में।जिन पात्र लाभार्थियों का राशन कार्ड, अंत्योदय कार्ड नहीं बना है उनके कार्ड बनाये जाने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार को दिया गया।आंगनबाड़ी केंद्र से पोषाहार के वितरण नहीं होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र राय को जांच कर रिपोर्ट देने को निर्देशित किया।
विधायक फाजिलनगर ने चौपाल के ठीक तरह से संचालन, हर मुद्दे पर लोगो को सुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपस्थित जनपदस्तरीय अधिकारीगणों व ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर  विधायक, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषकों में मिनी सरसों व तोरी किट का वितरण किया गया।जिलाधिकारी ने ग्राम कोयलसवा बुजुर्ग के ओ डी एफ प्लस में चयनित किये जाने हेतु ग्रामवासियों को बधाई दी। इसके तहत गांव के कूड़े का निस्तारण करके स्वच्छ गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत 77 लाख रुपये इस योजना के विकास के लिए आवंटित होगा।इस मौके पर जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारियो के साथ ही समस्त ग्रामीण मौजूद रहे l 

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking