News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News: गड़बड़झाला/कुशीनगर: गन्ना माफियाओं की सांठ-गांठ से दूसरे क्षेत्र में की जा रही है बड़े पैमाने पर अबैध गन्ने की खरीददरी

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 23, 2021  |  5:56 PM

828 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News: गड़बड़झाला/कुशीनगर: गन्ना माफियाओं की सांठ-गांठ से दूसरे क्षेत्र में की जा रही है बड़े पैमाने पर अबैध गन्ने की खरीददरी WhatsApp
Responsive image
  • एक शुगर मिल्स की मिली भगत से गन्ना माफियाओं की चांदी

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में संचालित कप्तानगंज व रामकोला चीनी मिल के प्रबंधतंत्र ने जिला गन्ना अधिकारी व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जिले के एक चीनी मिल द्वारा अवैध तरीके से गन्ना खरीदने का आरोप लगाया है और इस पर रोक लगाने की मांग की है। अवध शुगर एंड एनर्जी लि0 इकाई न्यू इंडिया शुगर मिल्स ढाढा के प्रबंधतंत्र के रवैये से अन्य चीनी मिल प्रबन्धकों में रोष व्याप्त है।अपने आवंटित क्षेत्र को छोड़ दूसरे चीनी मिलों के परिक्षेत्र में गन्ना माफियाओं व बिचौलियों के मिली भगत से इन क्षेत्रों में दर्जन भर केंद्र स्थापित कर किसानों का गन्ना औने-पौने दामों पर खरीदा जा रहा है जिससे किसानों का बड़े पैमाने पर शोषण रहा है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

जानकारी के अनुसार अवध शुगर एवं एनर्जी लि0,यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल्स लि0 इकाई ढाढा बुजुर्ग हाटा द्वारा पेराई सत्र 2021-22 हेतु बिहार प्रान्त के गन्ने का आवंटन कराया है तथा कुछ गन्ना माफियाओं के आधार एवं बैंक खाता अपने कम्प्यूटर में फीड किया है।बिहार के गन्ने के नाम पर इन गन्ना माफियाओं के माध्यम से कई चीनी मिल परिक्षेत्र की सुरक्षित गेट क्षेत्र एवं क्रय केंद्र जुड़वनीया प्रथम,जुड़वानिया द्वितीय,रामनगर,बैदवली, महुआडीह,महुई, खरदेवा एवं बकनहां क्रय केंद्र के किसानों से औने-पौने दामों पर गन्ना खरीदा की जा रही है।

सूत्र बता रहज है कि हाटा चीनी मिल द्वारा सादे पर्ची तथा बिहार के नाम पर चालान देकर गन्ने की खरीद किया जा रहा है जो उत्तर-प्रदेश गन्ना (पूर्ति एवं खरीद विनियम) अधिनियम 1953 एवं नियमावली 1954 सरासर उलंघन है।गन्ना आयुक्त समेत जिम्मेदार अधिकारियों को दिया था ज्ञापन। गन्ना किसानों के साथ हो रहे शोषण व आवंटन क्षेत्र छोड़ दूसरे मिल क्षेत्र में हाटा चीनी मिल द्वारा खरीदे जा रहे गन्ने को लेकर जनपद के कई चीनी मिलों के प्रबंधन द्वारा गन्ना आयुक्त चीनी लखनऊ जिलाधिकारी कुशीनगर व जिला गन्ना अधिकारी कुशीनगर को पत्र के माध्यम से अवध शुगर एंड एनर्जी लि0 यूनिट,न्यू इंडिया शुगर मिल्स लि0 इकाई ढाढा बुजुर्ग हाटा द्वारा अवैध गन्ने की खरीद पर तत्काल रोक लगाने की मांग किया था लेकिन अब तक इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नही हुई है। जिससे उक्त चीनी मिल के मिली भगत से गन्ना माफियाओं द्वारा गन्ने की आपूर्ति की जा रही है क्रय केंद्र को लेकर बिहार में हुई थी बैठक पेराई सत्र 2021-22 के लिए मेसर्स अवध शुगर एन्ड एनर्जी लि0 इकाई न्यू इंडिया शुगर मिल्स लि0 हाटा जनपद कुशीनगर द्वारा क्रय केंद्र आवंटन से सम्बंधित बैठक गन्ना उद्योग विभाग बिहार,पटना के साथ बीते 6 अक्टूबर 2021 को विभिन्न चीनी मिलों के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ शर्तो के आधार पर हुई थी। जहां न्यू इंडिया शुगर मिल्स हाटा के प्रस्ताव पर गन्ना की उपलब्धता विभागीय विशेष ईंख पदाधिकारी गोपालगंज के प्रावधानों के अंतर्गत क्रय केंद्रों का आवंटन किया गया है। जिन क्रय केंद्रों का आवंटन किया गया उसमे प0 चंपारण,प्रखंड ठकराहां भटहवां व भलुआ पट्टी है।इसके आड़ में हाटा चीनी मिल द्वारा गन्ना माफियाओं की मिली भगत से रामकोला क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों से औने-पौने दामों पर किसानों का गन्ना खरीदा जा रहा है।गन्ना माफियाओं का आधार व बैंक खाता फीड किया गया है।

हाटा शुगर मिल्स द्वारा बकायदा जिसके तहत इन लोगों के खाते में भरपूर पैसा भेज दिया जाता है जिससे ये गन्ना माफिया आवंटन क्षेत्र को छोड़ जनपद अन्य दूसरे चीनी मिल क्षेत्र में क्रय केंद्र खोलकर किसानों का गन्ना औने-पौने दामों में खरीदकर उक्त चीनी मिल की आपूर्ति की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking