कसया/कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आई.जी.आर.एस. की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लम्बित संदर्भो का गुणवत्तापरक तथा त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराये। उन्होने कहा कि लम्बित मामलों का पाया जाना अत्यन्त खेद का विषय है लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होगी।
उन्होंने सभी विभागों के लम्बित संदर्भो की विस्तृत समीक्षा किया। उन्होने निर्देश दिया कि विभागीय अधिकारी अपने विभाग के प्रकरणों में आधी-अधूरी आख्या न लगाये। किसी भी स्तर पर तथ्यपरक निस्तारण हो, क्योकि शासन स्तर पर इसकी नियमित मानीटरिंग की जाती है। अपर जिलाधिकारी ने कहा की जिन विभागों के डिस्पोजल पेंडिंग है वे रात 10 बजे तक भी निस्तारित करें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले को सम्वेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
बैठक में सभी जनपद स्तरीय संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे l
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…