News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वर्चुअल रैली में पीएम मोदी ने जनपद के सभी सातों विधानसभाओं के भाजपाइयों को किया सम्बोधित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 2, 2022  |  5:38 PM

590 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वर्चुअल रैली में पीएम मोदी ने जनपद के सभी सातों विधानसभाओं के भाजपाइयों को किया सम्बोधित

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर बुद्धवार को नरेंद्र मोदी ने जनपद के सभी सातों विधानसभाओं में एक साथ वर्चुअल रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सम्बोधित किया। अपने वर्चुअल सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से देश लड़ रहा है। कोरोना का ये कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है। आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी, जैसी कोरोना से पहले थी।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

बजट पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये समय नए अवसरों का है, नए संकल्पों की सिद्धि का समय है।बहुत जरूरी है कि भारत आत्मिनिर्भर बने और आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो। भारत जैसे देश में कोई क्षेत्र पिछड़ा रहे, कोई इलाका पीछे रह जाए, ये ठीक नहीं है। इसलिए हमने आकांक्षी जिला अभियान शुरु किया था। इन जिलों में गरीब की शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए, बिजली पानी के लिए, जो काम हुए, उसकी प्रशंसा संयुक्त राष्ट्र ने भी की है।इस बजट में सीमावर्ती गांवों के विकास के बारे में नए सिरे से सोचा गया है। ऐसे गावों में हर प्रकार की सुविधा हो, बिजली-पानी-सड़क का इंतजाम हो, इसके लिए बजट में विशेष वाइब्रेंट विलेज प्रोगाम का ऐलान किया गया है।

इंडिकेटर्स में तेजी से सुधार आ रहा है। गरीब को मूलभूत सुविधाएं मिलने पर वो अपनी ऊर्जा, अपने और देश के विकास में लगाता है।इस बजट का फोकस गरीब, मिडिल क्लास और युवाओं को बुनियादी सुविधाएं देने पर है।भाजपा युवा आकांक्षाओं और युवा सपनों को समझती है।ये इस बजट में भी स्पष्ट रूप से दिखता है।इस बजट में स्टार्ट अप्स के लिए टैक्स बेनिफिट को आगे बढ़ाया गया है।युवाओं को शिक्षा और स्किल के बेहतर अवसर देने के लिए बीते वर्षों में तकनीक का दायरा निरंतर बढ़ाया गया है। इस बजट में इसे विस्तार देते हुए पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने का फैसला किया गया है। इससे गरीब बच्चे भी छोटे मोटे कोर्स, क्वालिटी एजुकेशन के साथ आसानी से कर पाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज समय की मांग है कि भारत की कृषि भी आधुनिक बने, नए तौर-तरीके अपनाएं। किसानों पर बोझ कम हो। देश की कृषि को टेक्नॉलॉजी आधारित और कैमिकल फ्री बनाने के लिए बड़े कदम इस बजट में उठाए गए हैं।MSP को लेकर भी अनेक प्रकार की बातें फैलाई गईं हैं।लेकिन हमारी सरकार ने बीते सालों में MSP पर रिकॉर्ड खरीद है।सिर्फ धान की ही बात करें तो इस सीज़न में किसानों को MSP के रूप में डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक मिलने का अनुमान है।इस साल के बजट में पीएम किसान सम्मान नीधि के तहत 68 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।ये राशि भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। इसका लाभ भी देश के करीब 11 करोड़ किसानों को होगा।

जो गरीब थे झोपडपट्टी में रहते थे,अब उनके पास अपना घर है।पहले के मुकाबले इन घरों के लिए राशि भी बढ़ाई और घरों का साइज भी बढ़ाया है ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए जगह मिल जाए।बड़ी बात ये भी है कि इसमें से ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर है यानि हमने महिलाओं को घर की मालकिन भी बनाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में भारत का एक्सपोर्ट 2 लाख 85 हजार करोड़ रुपये होता था।आज भारत का एक्सपोर्ट 4 लाख 70 हजार करोड़ रुपये का आसपास पहुंचा है।

इसी क्रम में पडरौना विधानसभा की वर्चुअल रैली नगर के हनुमान इण्टर कालेज में सम्पन्न हुई जिसमें पडरौना विधानसभा में निवास करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।इस अवसर पर विवेकानंद शुक्ल,लल्लन मिश्र, बबुवा बाबू ,हरिओम कुशवाहा, विपिन बिहारी मिश्र, राधेश्याम गुप्ता,मार्कंडेय शाही, विजय शुक्ला, किशोर यादव, सुनील चौहान,भुनेश्वर त्रिपाठी,आलोक मिश्रा,अंशु जयसवाल,मनीष जयसवाल,कपिल देव लाल श्रीवास्तव,बंका सिंह पटेल,फुलबदन कुशवाहा,दुर्गेश मिश्र, प्रमोद साहा,ओम प्रकाश दुबे,पूनम जायसवाल,मुन्नी तिवारी,रेखा कुमारी श्याम मुरली मनोहर मिश्र,विवेक पाण्डेय,जनार्दन मद्धेशिया,जितेंद्र मद्धेशिया,विकास दीक्षित,रईस आलम,एजाज अंसारी,बालकृष्ण,देवेश मिश्रा,गया प्रजापति,मृत्युंजय मिश्रा,नारायण दत्त तिवारी,ऋषभ महाजन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking