कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । मंगलवार कै रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत अभिहित अधिकारी मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अन्जनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक 16.08.2021 को व आज दिनांक 17.08.2021 को अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया।
क्रम संख्या खाद्य कारोबारकर्ता का नाम स्थान का नाम खाद्य पदार्थ का नाम
1 पवन कुमार निषाद पुत्र भगवान प्रसाद वाहन से रामकोला पनीर
2 गणेण स्वीट हाउस,
श्री कृष्ण कुमार मद्धेशिया सुबाष चैक कप्तानगंज गुलाब जामुन
3 श्री सुनील मद्धेशिया पुत्र श्री मोतीलाल मद्धेशिया विजयपुर चैराहा मथौली रोड बर्फी
(बाबा स्वीट)
4 न्यू कृष्णा स्वीट्स,
सोनू मद्धेशिया पुत्र श्री रामेश्वर मद्धेशिया किसान चैक कप्तानगंज छेना की मिठाई
अभिहित अधिकारी मानिक चन्द द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में बृजेश कुमार, सच्चिदानन्द गुप्ता, पंकज कुमार कन्नौजिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे।


पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…