साखोपार/कुशीनगर। कसया पडरौना मार्ग के अर्जुनहा चौराहे पर सोमवार को अनुष्का लाईफ केयर का उद्घाटन हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शकंर त्रिपाठी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में अनुष्का लाईफ केयर हॉस्पिटल खुल जाने से लोगों के ईलाज में काफी सहूलियत मिलेगी। लोगों को ईलाज के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
आगन्तुक सभी अतिथियों का स्वागत सचितानंद तिवारी डब्लू ने किया। हास्पिटल के प्रबंधक डॉ अनिल शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार ज्ञापित करते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनसहयोग करने का वादा किया। डॉ श्री शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलेवरी के लिए 24 घण्टे महिला डॉक्टर उपलब्ध रहेंगी, सिजेरियन की तत्काल व्यवस्था उपलब्ध है। सभी प्रकार के ऑपरेशन दूरबीन विधि द्वारा करने की सुविधा उपलब्ध है।
इस अवसर पर मुकेश कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य अलाउद्दीन अंसारी,अम्बरीष शर्मा,अरविन्द कुमार सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गवलिया विजय कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान कोहड़ा मुन्ना गुप्ता,आशिक अंसारी,जय प्रकाश पटेल लड्डू,पंडित कुंदन कुमार दुबे, प्रसिद्ध नारायण दुबे,प्रेम तिवारी,अनिल शर्मा,कैलाश बौद्ध,मेंहदी हसन अंसारी,यूनुष अंसारी,राजीव प्रताप सिंह मंटू आदि मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…