News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कार्मिकों को दी गई मतगणना की जानकारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 9, 2022  |  6:03 PM

813 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कार्मिकों को दी गई मतगणना की जानकारी
  • जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा मतगणना में लगे पुलिस बल व सीएपीएफ के अधिकारीगणों को किया ब्रीफ

कुशीनगर । बुधवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दस मार्च दिन गुरुवार को होने वाले मतगणना को निष्पक्ष,पारदर्शी,सकुशल व शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस कार्यालय कुशीनगर के सभागार जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी कुशीनगर एस राज लिंगम व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा मतगणना ड्यूटी में लगे पुलिस बल व सीएपीएफ के अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया ।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों,कर्तव्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया । साथ ही साथ मतगणना स्थल,स्ट्रांग रूम पर विषेश सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि मतगणना को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके । मतगणना स्थल,स्ट्रांग रूम पर महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराने हेतु भी निर्देशित किया गया ।

अधिकारी द्वय ने कहा की मतगणना डयूटी एक अतिमहत्वपूर्ण डयूटी है इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा सभी पुलिस बल विभाग की गरिमा बनाये रखते हुए पूर्ण सतर्कता बरतते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे । साथ ही संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि मतगणना का परिणाम घोषित होने के उपरान्त विजयी प्रत्याशियों द्वारा विजय जुलूस निकालने का प्रयत्न किया जा सकता है, जिससे अप्रिय घटना-घटित होने की सम्भावना बनी रहती है । इस संबंध में समस्त क्षेत्राधिकारी,थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर पिकेट,गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित कर किसी भी प्रकार का जुलूस आदि नही निकालने देगें तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखेगें ।

इस दौरान ब्रीफिंग में अपर जिलाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर,समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष एवं सीएपीएफ के अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने

श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रधानाचार्य डा.अमरजीत…

पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश
पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking