News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रदुषण से दुष्प्रभाव और बचाव की छात्रों को दी गयी जानकारी.. बुद्ध इंटर कॉलेज में सीएचसी द्वारा कैम्प लगाकर गोष्ठी का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2023  |  8:00 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रदुषण से दुष्प्रभाव और बचाव की छात्रों को दी गयी जानकारी.. बुद्ध इंटर कॉलेज में सीएचसी द्वारा कैम्प लगाकर गोष्ठी का आयोजन

कसया/कुशीनगर । बुद्ध इंटर मीडिएट कॉलेज कुशीनगर में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया द्वारा एक संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित क़र छात्र /छात्राओं को सभी प्रकार के प्रदुषणो से होने वाली हानि व बचाव के बारे में जानकारी दिया गया l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

संगोष्ठी में छात्र छात्राओ को सम्बोधित करते हुए सीएचसी के आरबीएसके टीम प्रभरी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकृति की जो चीजे हैं, उनको दूषित करना, प्रदूषित करना प्रदूषण कहलाता है, जैसे वायु प्रदुषण, ध्वनि प्रदुषण,जल प्रदुषण व मृदा प्रदुषणआदि हैl इन सभी प्रकार के प्राकृतिक बस्तुओ या चीजों को जब हम दूषित या प्रदूषित करते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव मनुष्य सहित सभी जीव जंतुओ के जीवन पर पड़ता हैं, जो जीवन व स्वास्थ्य के लिए कॉफी हानिकारक होता हैl  प्राकृतिक चीजों को दूषित -प्रदूषित करने से  हम गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते है,जिससे जीवन कष्ट दायक व जान लेवा साबित हो सकता है l डॉ.सिंह ने आगे बताया कि इसमें सबसे खतरनाक वायु प्रदुषण होता हैं, जिससे हमारे शरीर में कार्य करने वाले प्रमुख अंगों को प्रभावित करता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन लेबल कम हो जाता है, और हम ब्लड प्रेशर, हृदय, श्वास रोग जैसे कई गंभीर व घातक बीमारियों का शिकार हो जाते हैंl वायु प्रदूषण से बचाव के लिए हर व्यक्ति को अपने संतान के बराबर एक वृक्ष हर साल लगाना चाहिए, जिसमे  मुख्य रूप से पीपल, बरगद,नीम, आवला व आम आदि जैसे वृक्षों को लगाना चाहिए, जो  कार्बनडाई ऑक्साइड गैस ग्रहण करें और ऑक्सीजन पैदा करें l  इसके अलावा खूब सुबह उठ क़र टहलना चाहिए, सुबह की हवा एक लाख की दवा हैं l साथ ही ओम, विलोम, प्रणायाम करना चाहिए l

इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय,सुरेश गुप्ता, हरिकेश सिंह,वेदप्रकाश मिश्र, अशोक राव,राजेश राय, आई.ए. खान,शैलेन्द्र सिंह,आदि शिक्षक सहित  स्वास्थ्य कर्मी विमलेश दुबे, राकेश पाण्डेय,विरेन्द शर्मा आदि  मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking