कसया/कुशीनगर । अंतराष्ट्रीय एयरपोट कुशीनगर का उद्घाटन 20 अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वृहद कार्यक्रम के अंतर्गत किया था l एयरपोर्ट उद्घाटन के दिन कुशीनगर में वृहद कार्यक्रम आयोजन हुआ था, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी ने कुशीनगर में एक दिन तीन जगह कार्यक्रम में हिस्सा लिये थे l पहला एयरपोर्ट उद्घाटन जो एयरपोर्ट पर ही आयोजित हुआ था, दूसरा तथागत बुद्ध के दर्शन, चीवर दान औऱ पूजन -अर्चन किया था औऱ देश -विदेश से आये बौद्ध अनुयाइयों को सम्बोधित किया था तथा मुख्य मंदिर परिसर में वृक्षा रोपण किया था l तीसरा कार्यक्रम बरवा जंगल में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया थाl इस दृष्टि से कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट भाजपा के लिये विशेष मायने रखता है l इसलिए एयरपोर्ट उद्घाटन के एक वर्ष पूरा होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर व केक काट कर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तथा क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एयरपोर्ट पर केक काटकर एयरपोर्ट का पहला वर्ष मनाये l
इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक विवेकानंद पांडेय, जिलाधिकारी कुशीनगर एस राज लिंगम, एयरपोर्ट डायरेक्टर बी प्रदीप कुमार, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…