साखोपार/कुशीनगर।मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने बताया कि प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुभाग-6, के शासनादेश संख्या-आर-736/38-819-03 (एवीआरवाई)/2014 द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साह योजना के संचालन हेतु जारी मार्ग-निर्देश के अनुपालन में कार्यालय आदेश दिनांक 16 फरवरी द्वारा योजना के अन्तर्गत प्रोजेक्ट निर्माण स्वीकृति, कियान्वयन,अनुश्रवण तथा मूल्यांकन के जिला स्तरीय एवं क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है।जिला विकास अधिकारी, कुशीनगर के कार्यालय आदेश 20 फरवरी द्वारा विकास खण्डवार लक्ष्य आवंटित करते हुए खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये है।जनपद में विकास खण्डवार सामान्य वर्ग का कुल लक्ष्य 34 एवं अनुसूचित जाति का कुल लक्ष्य 18 है।अध्यक्ष / जिलाधिकारी कुशीनगर के अनुमोदन दिनांक 21 फरवरी के क्रम में आवेदकों का साक्षात्कार जिलास्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति द्वारा दिनांक 27 फरवरी को विकास भवन के सभागार में पूर्वान्ह 11.00 बजे से किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त सदस्यों को निर्देशित किया है कि चयन हेतु निर्धारित तिथि 27 फरवरी को विकास भवन के सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे उपस्थित होकर आवेदकों का साक्षात्कार लेना सनिश्चित करें।
