News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 24 जनवरी को जनपद में आयोजित होगा इन्वेस्टर समिट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 20, 2023  |  7:32 PM

553 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 24 जनवरी को जनपद में आयोजित होगा इन्वेस्टर समिट
  • जुटेंगे उद्यमी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी,विकास पर होगा मंथन
  • पोर्टल पर अभी अब तक 86 उद्यमी दे चुके हैं 1165.99 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव
  • इन्वेस्टर समिट से जनपद के आर्थिक विकास को मिलेगी नई उड़ान : उपायुक्त उद्योग

साखोपार/कसया।उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशानुसार जनपद में निवेश बढ़ाने के लिए जनपद की विशिष्ट सांस्कृतिक व भौगौलिक पृष्ठभूमि के आलोक में उद्यमियों से शासन की वर्तमान नीतियों का प्रचार-प्रसार कर उनसे जनपद में अधिकाधिक निवेश कराने के उददेश्य से शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के अन्तर्गत इन्वेस्टर समिट जनपद कुशीनगर कार्यक्रम का आयोजन 24 जनवरी को प्रातः 11 बजे से द पार्थ रिसार्ट होटल,रामकोला रोड,बसन्तपुर,सुसवलिया, पडरौना में किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय कुमार दूबे के अतिरिक्त विधायकगण के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण भी प्रतिभाग करेंगे।

आपके लिए और..- जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स...

साथ ही जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिलाधिकारी के अतिरिक्त अन्य सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ उद्यमी संगठन व उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि व इन्वेस्टर समिट के इन्टेन्ट फाइल उद्यमी भी उपस्थित रहेंगे।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि शासन की वर्तमान नीतियों और योजनाओं की सम्बन्धित विभिन्न विभागों यथा उद्योग विभाग,जी०एस०टी० विभाग, श्रम विभाग,हथकरघा,खाद्य प्रसंस्करण,कृषि,उद्यान, अग्निशमन विभाग एवं अन्य योजनाओं-कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। अब तक जनपद में कुल 86 उद्यमियों ने 1165.99 करोड़ रुपये के इन्वेस्ट हेतु इन्टेन्ट फाइल किए हैं,जिनमें कुल 9831 रोजगार सृजन प्रस्तावित है।

उपायुक्त उद्योग ने जनपद के सभी संबंधित उद्यमियों, निवेशकों,उद्यमी प्रतिनिधियों व सम्बन्धित विभागों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे उपरोक्त कार्यक्रम में ससमय प्रतिभाग कर कार्यक्रम का लाभ उठावें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking