News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्रामीण खिलाड़ियों का खेल के प्रति मनोबल बढ़ाना आवश्यक -किन्नर रूबी देवी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 13, 2023  |  2:55 PM

160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्रामीण खिलाड़ियों का खेल के प्रति मनोबल बढ़ाना आवश्यक -किन्नर रूबी देवी
  • बालिका वर्ग में पूजा वर्मा, तो बालक वर्ग में रुस्तम पासवान चैंपियन बने

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर के तरुवनवां में रविवार को ग्रामीण अंचल क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l प्रतियोगिता में कुशीनगर जनपद अलावा अन्य कई जनपद के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया । बालिका वर्ग में पूजा वर्मा तो बालक वर्ग में रुस्तम पासवान चैंपियन बनेl प्रतियोगिता में चैपियन खिलाड़ियों को मुख्यअतिथि पूर्वांचल क्षेत्र की किन्नर समाज की अध्यक्ष रूबी देवी ने धावको को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

प्रतियोगिता 04 हजार मीटर दौड़ बालक में प्रथम रूस्तम पासवान, गोरखपुर, द्वितीय हरिओम पासवान गोरखपुर, तीसरे स्थान पर जितेंद्र पाल गोरखपुर रहे । वही 04 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम पूजा वर्मा, गोरखपुर, दूसरे स्थान पर निक्की गुप्ता, कटहरी घाट समऊर बजार तथा तृतीय स्थान स्नेही सिंह रही । कार्यक्रम को नगरपंचायत फाजिलनगर अध्यक्ष सत्रुमर्धन शाही, ग्राम प्रधान हरेश गौंड, सब इंस्पेक्टर संतोष यादव, अरुण मिश्रा, एनपी सिंह, ग्राम प्रधान केश्वर सिंह l आदि ने भी सम्बोधित किया। सभी अतिथियों का स्वागत आयोजक राष्ट्रीय एथलिस्ट कोच जेपी रावत, सैफुलाह अंसारी,एमडीआई खान ने किया। कार्यक्रम का संचालन एमआई खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुशीनगर ने किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल जगत में ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी ही अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं आज के दौर में हम सभी को ग्रामीण खिलाड़ियों को खेल के प्रति बढ़ावा और मनोबल देना चाहिए। इस दौरान मुन्ना रावत, विजय तिवारी, ईश्वर रावत, उमेश रावत, मुकेश कुशवाहाआदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking