News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अपने मान, सम्मान व हक के लिए जागरूक हों पत्रकार- अजय प्रताप नारायण सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 13, 2022  |  6:00 PM

472 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपने मान, सम्मान व हक के लिए जागरूक हों पत्रकार- अजय प्रताप नारायण सिंह
  • मान्यता समिति का गठन उच्च न्यायालय की मंशा के अनुरूप होना चाहिए
  • एबीपीएसएस की कार्यशाला 24 व 25 दिसंबर को

साखोपार/कसया। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) की जनपदीय बैठक जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा की अध्यक्षता में साखोपार में सम्पन्न हुई। जिसमें पड़रौना में दो दिवसीय पत्रकार कार्यशाला 24 व 25 नवम्बर को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।
संगठन के गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि एबीपीएसएस पत्रकार हित को लेकर पूरे देश में कार्य करने वाला सबसे बड़ा संगठन है। पत्रकार साथियों अपने मान, सम्मान व हक के लिए जागरूक हों। मीडिया में काम करने वाले पत्रकारों को मीडिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के लिए कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा की मान्यता समिति के गठन को लेकर प्रदेश भर में उहापोह है, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने सूचना निदेशक को अवगत करा दिया है की मान्यता समिति के गठन में लेश मात्र त्रुटि रही तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जायेगा।बैठक के माध्यम से एक पत्रक सूचना निदेशक को भेजी गई जिसमे मांग किया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप ही समिति का चयन होना चाहिए, ऐसे संगठन के लोगों को समिति में नही लिया जाना चाहिए जहां एक ही नाम से कई धड़े काम कर रही हैं।
प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय, प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आरके भट्ट, मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा सहित पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान, कार्यशाला और मान्यता समिति के गठन को लेकर निदेशक से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कार्यशाला पर चर्चा करते हुए कहा की जिले के पत्रकारों के लिए यह कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में कार्यशाला की जिम्मेदारियां भी बांटी गयी। कार्यशाला की आयोजन समिति में प्रदेश सचिव विनय कुमार उपाध्याय, प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आरके भट्ट, तहसील अध्यक्ष कसया सुधाकर उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष पड़रौना आदित्य दीक्षित, क्षेत्रीय महामन्त्री विजय कुमार राव, मण्डल महामन्त्री असफाक अंसारी, मण्डल सचिव अजय कुमार सिंह, जिलाकोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा शामिल किए गए।

कार्यशाला में पंजीकरण की जिम्मेदारी कसया व तमकुहीराज अजय कुमार सिंह, पड़रौना व खड्डा आदित्य दीक्षित, हाटा व कप्तानगंज उपेंद्र कुमार तिवारी के अलावें तहसील अध्यक्ष गण को दी गयी। इस दौरान मो असलम, राजकुमार पाण्डेय, मोहन वर्मा, राज पाठक, अभय कुमार सिंह,अब्दुल मजीद, आफताब आलम आदि पत्रकार मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking