कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जूनियर इंजिनियर अपनी न्यायोचित मांगो को लेकर आज 24 घंटे का उपवास आन्दोलन किए। संगठन के जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान ने कहा कि संवर्ग निरंतर उपभोक्ता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति व सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में लगातार मेहनत कर रहा है,किन्तु प्रबन्ध द्वारा बिना संसाधन उपलब्ध कराए हमारा उत्पीड़न किया जा रहा हैl
प्रबंधन द्वारा गलत टेंडर करके विभाग के धन का बंदरबाट चरम पर है।जर्जर पड़े कई वर्षों से लाइन तार ,पोल, उपकेंद्रों पर लगे पैनल की मरम्मत के लिए प्रबंधन हाथ खड़ा कर लेता हैl विभाग से एक फ्यूज वायर लग्स तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं एवं जूनियर इंजिनियर संवर्ग को भुगतना पड़ रहा है ।
प्रबन्ध की इस व्यवस्था के कारण जूनियर इंजिनियर संवर्ग अपने आपको मानसिक रूप से उत्पीड़ित महसूस कर रहा है।यदि प्रबंधन ने संगठन की बातो को नहीं माना तो संगठन किसी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगाl
आंदोलन में रमेश कुमार सिंह,दीनदयाल कुमार,अमन कुमार,राकेश कुमार प्रजापति,मुन्ना कुमार,शैलेश कुमार,रामप्यारे प्रसाद,प्रदीप शर्मा आदि लोग उपस्थित रहेl
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…