News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दावत के बहाने छात्र का अपहरण,फिरौती की माॅग,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 18, 2021  |  2:34 PM

2,104 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दावत के बहाने छात्र का अपहरण,फिरौती की माॅग,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी!
  • एक आरोपी हिरासत में पुछताछ जारी

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय उपनगर के वार्ड न0 25 इंदरा नगर निवासी एक बीस वर्षीय युवक का वृहस्पतिवार की रात दावत के बहाने हुआ अपहरण,और अपहरणकर्ताओ ने की बीसलाख रुपये फिरौती की माग,परिजनो ने सौपा पुलिस को तहरीर,पुलिस ने मुकदमादर्ज कर आवश्यक कार्यवाही मे जुटी।
उपनगर निवासी नारद गुप्ता ने कोतवाली मे तहरीर दी है कि गुरुवार को शाम साढेसात बजे हमारे दरवाजे पर दो मोटरसाइकिल से तीन लोग आएऔर कहे कि कप्तानगंज चौराहे के पास शारदा हास्पिटल के बगल मे दावत पर चलना है,मेरा लडका संदीप अपनी बहन से यह बता कि अजित के वहा दावत है यह बता कर उन लोगो के साथ चला गया।रात मे 8 बजकर46मिनट पर पिता के मोबाइल पर फोन आया कि आपके लडके का अपहरण हो गया हैबीस लाख रुपया भेजवा दोऔर फोन काट दिया।
नारद गुप्ता ने बताया कि उनका लडका गोरखपुर मे पैरामेडिकल कालेज का छात्र है।पुलिस ने नारद गुप्ता के तहरीर पर एक नामजद अजीत उर्फ भटठू व दो अज्ञात के बिरुद्व मुकदमा अपराध संख्या260/21धारा 364ए आइ पी सीदर्ज कर लिया।पुलिस नामजद आरोपी को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है।घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत राय,अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिह भी पहुच गये और वादीसे घटना की जानकारी लियाऔर शीघ्र ही युवक को सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया।
इस सम्बंध मे अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,मामले के खुलासे के लिए चार टीमो के साथ अंय थाना के थानाध्यक्षो को लगा दिया गया है,मामले का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।

आपके लिए और..- डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया
डीजे पर गाने के विवाद में बहा खून, चार गिरफ्तार व एक बाल अपचारी दबोचा गया

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना…

कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी पुलिस
कुशीनगर: झाड़ियों मे मिला शव, घटना के कारणों मे जुटी पुलिस

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र केअंतर्गत पड़री ग्राम सभा में एक ईंट-भट्ठे के पास झाड़ियों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking