News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कुर्मी क्षत्रिय समुदाय को आजादी के बाद अनदेखा किया गया -सर्वेश कटियार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2021  |  7:30 PM

1,063 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कुर्मी क्षत्रिय समुदाय को आजादी के बाद अनदेखा किया गया -सर्वेश कटियार
  • कूर्मि क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा का कुशीनगर मे हुआ भब्य स्वागत
  • देश की राजधानी मे लौहपुरुष सरदार पटेल का बने स्मारक -सर्वेश कटियार

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा द्वारा 25 सितम्बर से शुरू होकर कपिलवस्तु से कूर्मि क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा का कुशीनगर पहुंचने पर कुर्मी क्षत्रिय महासभा के लोगो ने भब्य स्वागत किया l स्वागत के क्रम मे भैसहाँ, शामपुर, चकदेईया मंगल पुर, मुंडेरा, कुशीनगर आदि जगहों पर किया गया l रथयात्रा कसया नगर पहुंचने पर नगर के गोला बाजार पर वरिष्ठ अधिवक्ता जगदम्बा सिंह के नेतृत्व मे जितेंद्र पटेल, आनंद सिंह अशोक सिंह, गेंदा सिंह, योगेंद्र पटेल, प्रभुनाथ सिंह यशवंत सिंह, योगेंद्र पटेल, ईश्वर चंद्र पटेल, गोविन्द पटेल गौरी पटेलआदि सैकड़ो कुर्मी क्षत्रिय समुदाय के लोगो ने फूल मालाओं से स्वागत किया l

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

उत्तर प्रदेश के बाद कूर्मि क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में महासभा द्वारा आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश की समापन होने वाली 31 अक्टूबर की लखनऊ अन्नदाता महारैली में शिरकत करने के लिए पूरे देश व प्रदेश कमेटियों के लोग आएंगे l रथयात्रा मे आयेकुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने कहा कि हमारे परिवार को समाज ने प्रधान, बी डी सी, डीडीसी, प्रमुख्य, विधानसभा सदस्य, लोकसभा सदस्य जैसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में भेजने का काम किया है l रथयात्रा का हमारा मुख्य उद्देश्य कुर्मी क्षत्रिय महा समुदाय को भी नौकरी या अन्य क्षेत्र मे आरक्षण दिलाना हैऔर आर्थिक व समाजिक क्षेत्र मे विकास के मार्ग पर लाना है,इसके साथ ही अन्य मांगो जैसे क़ृषि उद्योग का दर्जा दिया जाय, भारतीय किसान आयोग का गठन किया जाय, देश की राजधानी मे भारत रत्न लौहपुरुष सरदार पटेल का राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाय, आदि दर्जनों मुद्दों को लेकर हम अपने देश भर के कुर्मी क्षत्रिय समुदाय के लोगो को जागृत कर रहे है ताकि हम अपनी मांगो को सरकार के समक्ष रख कर मनवाये जिसके लिये एक विशाल महा रैली 13नवंबर को लखनऊ अम्बेडकर पार्क मे होना हैऔर उसी दिन रथयात्रा का समापन होगा l रथ यात्रा मे आये पूर्व सांसद व कुर्मी क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बाल कुमार पटेल ने कहा कि आजादी के बाद से ही कुर्मी क्षत्रिय समुदाय के लोगो को अनदेखा किया गया है हमें भी देश के हर उस क्षेत्र मे भागीदार बनाया जाय जिसमे यह समुदाय भी आर्थिक व समाजिक रूप से विकास कर सके l रथयात्रा कसया से फाजिलनगर क्षेत्र की तरफ रवाना हुआ l वापस कुशीनगर रथयात्रा आने के बाद रात्रि विश्राम के पश्चात् सोमवार को देवरिया जनपद के लिये प्रस्थान करेंगी l

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल,अमरजीत सिंह, रामाशीष सिंह, गृजेश सिंह, विशाल सिंह, श्रीकांत सिंह, संजीव सिंह ग्रामप्रधान, सहदेव सिंह पटेल, विभूतेश्वर सिंह एडवोकेट, जे के सिंह, बंका सिंह पटेल, नवनियुक्त जिलाउपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मण्डल महासचिव मोहन पटेल, श्रीप्रकाश एडवोकेट, हरिश्चंद्र सिंह, रवि प्रताप सिंह,पंकज सिंह पटेल, ओमप्रकाश पटेल,उदय नारायण सिंह, अमरनाथ पटेल एडव. गुलाब सिंह उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking