News Addaa WhatsApp Group Join करें

sewayojan.up.nic.in/कुशीनगर: वृहद रोजगार मेला 30 दिसम्बर को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 21, 2022  |  4:40 PM

797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
sewayojan.up.nic.in/कुशीनगर: वृहद रोजगार मेला 30 दिसम्बर को

कुशीनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर के तत्वावधान में साखोपार-कुशीनगर में दिनांक: 30.12.2022 को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे।

आपके लिए और..- शराब, शर्म और वर्दी! लड़की की डिमांड पूरी न होने...

इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में , डी०एम०डी० इण्डिया प्रा०लि०, पिपल ट्री आनलाइन, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, हिमालयन मैनपावर सर्विसेस, एच०डी०एफ०सी० इण्डिया प्रा०लि०, आर० आर0 इलेक्ट्रानिक मैनपावर सर्विस, सिप्ला आर्युवेदा, कॅरियर ब्राइट स्किल सोल्यूशन, प्रेरणा इनवोटिव सोल्यूशन प्रा०लि० एल०आई०सी०पडरौना, एवं एस0बी0आई0 फाईनेंन्स इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग करेगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई0डी0 पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे साखोपार कुशीनगर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है । इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई
दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, ; बर्खास्तगी की भी शुरू हुई कार्रवाई

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में दो सिपाहियों पर लगे गंभीर आरोपों के मामले में…

पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार
पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर ही निर्भर- पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार

हाटा कुशीनगर: बहुजन समाज पार्टी की एक दिवसीय विधानसभा सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking