News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार, लंबी बीमारी से ड्यूटी पीरियड में हुई मौत!

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 17, 2021  |  8:49 PM

862 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार, लंबी बीमारी से ड्यूटी पीरियड में हुई मौत! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी निवासी ब्रह्मानंद चौधरी का लंबी बीमारी के बाद ड्यूटी पीरियड में मृत्यु हो गई। मृतक जवान का शव शुक्रवार को गांव आने पर पूरे राजकीय सम्मान के गार्ड आफ आनर देकर पवित्र नारायणी के पनियहवा घाट के किनारे मातमी धुन के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।कुशीनगर: सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार, लंबी बीमारी से ड्यूटी पीरियड में हुई थी मौत!

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

शुक्रवार के दिन दोपहर बाद केशव पट्टी गांव के निवासी सीएआपीएफ के ब्रिगेडियर ब्रह्मानंद चौधरी पुत्र विजय चौधरी जो ड्यूटी में अयोध्या तैनात थे, कीड़नी की बीमारी से पीड़ित थे। परिजनों के द्वारा बताया गया कि नोएडा के आईटीवीटी अस्पताल में आपरेशन के दौरान उनका निधन हो गया। सीआरपीएफ जवान के मौत की खबर सुनकर परिवार सहित गांव में मातम छा गया। उनकी मृत्यु से पहले उनकी पत्नी का देहांत हो चुका था। श्री चौधरी अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं। ट्रेन से शव गोरखपुर आने के बाद गोरखपुर स्थित केंद्रीय सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट अखिलेश और शिव नारायण सिंह के साथ सिपाही बृजेश सिंह ए एम त्रिपाठी, महेंद्र यादव, राजेश कुमार, रामनिवास शर्मा, ललित कुमार, कल्पनाथ यादव, भीम सिंह आदि ने सेना की गाड़ी से उनके पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव केशव पट्टी पहुंचे जहां से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अंतिम दाह संस्कार करने के लिए नारायणी तट के किनारे छितौनी बगहा रेल पुल के समीप पहुंचकर मातमी धुन के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। पुलिस व जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार, सीओ शिवाजी सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय, हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता, खड्डा थाने की फोर्स सहित प्रधान पति औरंगजेब पूर्व प्रधान जनार्दन यादव, रामचंद्र चौरसिया, जयप्रकाश सिंह, नारायण यादव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking