News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: लेटकर अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालु का नगर में स्वागत

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 13, 2022  |  9:13 PM

726 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लेटकर अयोध्या धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालु का नगर में स्वागत

खड्डा/कुशीनगर। अयोध्या धाम के लिए निकले मदनपुर सुकरौली निवासी 40 वर्षीय श्रीकांत सिंह झमेला जमीन पर लेटकर चलते हुए गुरुवार की सुबह उपनगर के हनुमान मंदिर चौक पहुंचे। जहां विधायक विवेकानंद पांडेय के अगुवाई में नगरवासियों ने फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया। नगर वासियों ने जहां उनका फूल मालाओं से स्वागत किया वहीं विधायक विवेकानंद पांडेय ने उनके साथ बैग लेकर चल रहे बच्चों को साइकिल देकर नगर से विदा किया।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

मदनपुर गांव से श्रीकांत सिंह झमेला 4 दिनों बाद जमीन पर लेटकर खड्डा उपनगर पहुंचे। इस बीच सिसवा गोपाल, सारंगछपरा, सोहरौना के ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर रात में विश्राम के बाद सुबह गांव की सीमा से बाहर पहुंचा विदा किया गया। यात्रा के दौरान वे राम और हनुमान के नाम का जप भी कर रहे हैं। सहयोगी के रूप में उनके लड़के अनमोल उर्फ राम और अभिषेक उर्फ लक्ष्मण साथ चल रहे हैं।

खड्डा पहुंचने पर विधायक विवेकानंद पांडेय, भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा, बृजेश मिश्रा, आनंद सिंह, प्रिंस मद्धेशिया, संतोष जायसवाल, प्रदीप शर्मा, डिम्पल सिंह, उग्रसेन गुप्ता, डिम्पल सिंह, चंदन मद्धेशिया, कृष्णप्रताप सिंह सहित दर्जनों लोग उनको और बच्चों को माला पहनाकर स्वागत किए। विधायक पांडेय ने उनके साथ बैग आदि सामान लेकर चल रहे बच्चों को साइकिल दिया। जिसके बाद हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद श्री झमेला महाराणा प्रताप चौक से खड्डा-पड़रौना मार्ग पर आगे की यात्रा पर निकल पड़े।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking