कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में कसया निवासी लेखपाल बृजेश मणि ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, कसया में बच्चों के साथ पौधरोपण करते हुए उन्हें टॉफी इत्यादि भेंट किया। आपने नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकार के निमित्त किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्थान को आर्थिक सहयोग भी किया।
पौधरोपण करते श्री मणि ने कहा कि अधिकाधिक पौधरोपण और उनका संरक्षण आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है, अन्यथा हमें भयंकर पर्यावरणीय दुष्परिणामों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बच्चों से भी अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने को कहा।पौधरोपण के अवसर पर बच्चों के साथ प्रधानाचार्य रामजी सिंह, आचार्य देवता कुशवाहा, रंजीत राय, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…
हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…