News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ट्रेन के चपेट में आने से तेंदुए की दर्दनाक मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 9, 2023  |  7:41 PM

847 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ट्रेन के चपेट में आने से तेंदुए की दर्दनाक मौत WhatsApp
Responsive image
  • वीटीआर से होकर गुजर रही रेलवे ट्रैक पर मिला तेंदुए का शव

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके के यूपी सीमा से सटे वाल्मीकि टाईगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रेल ट्रैक पर एक तेंदुए की लाश मिली है। सूचना के अनुसार वन क्षेत्र अंतर्गत गुजरने वाली रेलवे लाईन पर बने भपसा पुल को पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर तेंदुए की जान गयी है। रविवार की सुबह हुई इस दुर्घटना के बाद वनकर्मियो की टीम मौके पर पहुंची। सूचना आम होने पर रेंजर व आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

जानकारी के अनुसार गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन और यूपी के पनियहवा रेलवे स्टेशन के बीच मदनपुर वन क्षेत्र में जंगल से निकलकर तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर आ गया था उसी दौरान ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर तेंदुए की मौत हो गयी।

बताते चलें कि वीटीआर के मदनपुर रेंज से होकर नरकटियागंज-गोरखपुर रेलवे लाइन गुजरती है। वीटीआर में बाघ, गैंडा, तेंदुआ, हिरण समेत कई जीव-जंतु विचरण करते रहते हैं। पटरी जंगल के बीच ही गुजरती है और ऐसे हादसों की संभावना यहां अक्सर बनी रहती है। सुबह लोगों ने तेंदुआ को ट्रैक किनारे मृत अवस्था में पाया तो वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर मदनपुर वन क्षेत्र के प्रभारी रेंजर उमेश कुमार पहुंचे तथा तेंदुए के शव को रेल ट्रेक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking