News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शराब तस्करी को सख्ती से निपटा जाए-जिलाधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2022  |  8:00 PM

461 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शराब तस्करी को सख्ती से निपटा जाए-जिलाधिकारी
  • विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय योजनाओं के संदर्भ में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में खाद्य रसद विभाग, आबकारी विभाग, जिला नगरीय विकास प्राधिकरण, खनन विभाग , चकबन्दी आदि विभाग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को ससमय व लक्ष्यानुरूप विभागीय योजनाओं को संपन्न करने हेतु निर्देशित किया।इस क्रम में जिला आबकारी निरीक्षक राजवीर सिंह को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शराब तस्करी को सख्ती से निपटा जाए, शराब की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की नियमित मॉनिटरिंग हो। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लोगों का राशन कार्ड बनाया जाए व गलत राशन कार्ड की जांच कराते हुए उसे निरस्त करें। चकबंदी अधिकारी से उन्होंने चकबंदी की पूरी प्रक्रिया समझी तथा चकबंदी के मामले में लंबित मामले व संबंधित मुकदमों की स्थिति भी जानी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित लंबित मामलों के संदर्भ में चकबंदी अधिकारी को सुनवाई कर मामले के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा जिला नगरीय विकास प्राधिकरण के परियोजना निदेशक वेद प्रकाश यादव से पी एम स्वनिधि योजना के संदर्भ में आवेदन की स्थिति तथा लंबित मामलों के बारे में जाना। प्रधानमंत्री शहरी आवास के संदर्भ में भी जिलाधिकारी ने सभी लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया। खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा को जिलाधिकारी ने जनपद में अवैध बालू खनन पर संबंधित उपजिलाधिकारी गण व थाने से समन्वय बनाते हुए रोक हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, समस्त तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking