कुशीनगर। बरवापट्टी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म की घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना बरवापट्टी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 69/2022 धारा 376D, 328, 342, 363 भादवि व धारा 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त नितिश यादव पुत्र राजेन्द्र निवासी मुसहरी थाना व पोस्ट भितहा जनपद प0चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।
जानकारी हो की प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार टंडन थाना बरवापट्टी हमराह का0 गिरजेश यादव,का0 रंजीत कुमार ,महिला का0 प्रीती सोनकर थाना बरवापट्टी को साथ लेकर मुखबिर के सूचना पर दुष्कर्म के घटना के मुख्य आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के मात्र बारह घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…