खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के गांव महादेवा निवासी एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डाक्टर की सूचना पर पुलिस ने मृतका के बिहार स्थित मायके के लोगों को सूचना देकर बुलाया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव महदेवा निवासी विनोद के पुत्र मुकेश चौहान की 20 वर्षीय पत्नी पूनम की तबीयत रविवार की दोपहर में अचानक बिगड़ गई। मुकेश अपनी मां इंदू के साथ पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां ले गया। जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के माइके के लोगों को सूचना दी। सूचना पर बिहार से मृतका के पिता खूबलाल निवासी चिरई थाना हरनाटाड़ जिला पश्चिमी चंपारण ने पुत्री के साथ हुई घटना की सूचना खड्डा पुलिस को दे दी है।
गांव के लोगों ने बताया कि मई 2019 में पूनम की शादी मुकेश के साथ हुई थी। मृतका का छह माह का एक पुत्र शिव है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…