News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बोर्ड ने किया “डॉक्टर से सुनिए” कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2022  |  7:36 PM

844 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बोर्ड ने किया “डॉक्टर से सुनिए” कार्यक्रम का आयोजन

कुशीनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के क्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम डॉक्टर से सुनिए का आयोजन किया है, जिसमें दिनांक 22 अप्रैल 2022 को अपराहन समय 3:00 से 6:00 बजे तक एन0आई0सी0 के माध्यम से राज्य /जनपदीय अधिकारी एवं आम जनता के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पैनलिस्ट के रूप में WHO, UNICEF, BMGF, PATH, TSU, व स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम दौरान स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे आयुष्मान भारत योजना, वेक्टर बोर्न डिजिज,मलेरिया, डेंगू स्क्व टायफस, हाइपरटेंशन,मधुमेह के साथ गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, नवजात शिशु का 28 दिनों का देखभाल सेवाओं पर 02 घंटे चर्चा की जाएगी। तत्पश्चात लगभग 01 घंटे का समय श्रोतागणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए रहेगा। वेबकास्ट का लाइव प्रसारण डॉक्टर से सुनिए का URL Link (https://webcast.gov.in/up/health) है।

उन्होनें बताया कि उक्त कार्यक्रम से समस्त फ्रंटलाइन वर्कर (आशा, आंगनवाड़ी, संगिनी एवं सी एच ओ ) को अपने पास उपलब्ध स्मार्टफोन टेबलेट से जुड़ने को निर्देशित किया गया है, एवं अपने पास के जन समुदाय से 05- 10 लाभार्थी एवं अभिभावकों को प्रसारण से जोड़ने की भी अपेक्षा की गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking