News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित हुआ बैठक, ड्रोन प्रोधोगिकी पर हुआ चर्चा

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 24, 2021  |  5:44 PM

681 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित हुआ बैठक, ड्रोन प्रोधोगिकी पर हुआ चर्चा

कुशीनगर ।गुरुवार को नवीनतम ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग से ग्रामीण आबादी के सर्वेक्षण के लिए संचालित स्वामित्व योजना के संबंध में सचिव पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

जनपद कुशीनगर से एनआईसी के माध्यम से जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने। इस संदर्भ में पूरे उत्तर प्रदेश में नवीनतम ड्रोन प्रौद्योगिकी के संचालन में 15 जिले में कार्य पूरा हो गया है तथा 45 जिलों में अप्रैल 2022 तक पूर्ण हो जाएगा।

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए सचिव पंचायती राज ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पंचायती राज विभाग, सर्वे ऑफ इंडिया एवं राजस्व विभाग के साथ नियमित तौर पर वार्ता करें। जो लक्ष्य निर्धारित किया जाए सभी स्तर पर स्पष्ट रूप से उसकी जानकारी होनी चाहिए। 15 जिलों में ड्रोन फ्लाइंग का कार्य पूरा हो चुका है वहां घरौनी वितरण की प्रक्रिया का निर्धारण किया जाए। जिन जनपदों में ड्रोन फ्लाइंग का कार्य संपन्न हो चुका है यदि फिर भी कोई काम बचा है तो उसका मैप जनरेट करवाएं। समय का सदुपयोग किया जाए, सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए इस बैठक में कहा गया कि वह प्रत्येक गांव जो कि विवादित बताया जा रहा है वहां की मॉनिटरिंग शुरू कर दें ।
जनपद कुशीनगर के संदर्भ में हाटा एवं पडरौना के कुछ गांव ऐसे हैं जो विवादित है जनपद कुशीनगर के 9 गांव में ड्रोन फ्लाइंग की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री विंध्यवासिनी राय एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking